Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Devotees prepared an altar for Chhath.

Sant Kabir Nagar News: व्रतियों ने छठ के लिए बनाई वेदी

Sat, 14 Nov 2026 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees prepared an altar for Chhath.
हरिहरपुर। छठ महापर्व पर रविवार की शाम तामेश्वरनाथ मंदिर स्थित पोखरे पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। इस दौरान व्रती महिलाओं के परिजन भी परिसर में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी छठ पर्व पर मंदिर स्थित पोखरे पर व्रती महिलाएं रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी शनिवार की सुबह भी उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इस मौके पर व्रती महिलाओं के परिजन और आसपास लोग भी बड़ी संख्या में परिसर में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

पर्व के मद्देनजर तामेश्वरनाथ धाम में सफाई कर्मचारियों ने परिसर सहित पोखरे की सीढ़ियों की साफ-सफाई की। व्रती महिलाओं के परिजन ने पोखरे की सीढ़ियों पर वेदी निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है। रविवार को परिसर में छठ मेले का भी आयोजन होगा। इसमें आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान की अगुआई में छठ महापर्व का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान मौजूद कलाकार धार्मिक मंचन के जरिये कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed