फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Devotees performed Jalabhishek in Shiva temples on Nagpanchami

Sant Kabir Nagar News: नागपंचमी पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Mon, 21 Aug 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 21 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Devotees performed Jalabhishek in Shiva temples on Nagpanchami
लक्ष्मी नरायन ​शिव मंदिर में जल चढ़ाने के बाद कपूर अगरबत्ती जलाती श्रद्धालु।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बखिरा।। सावन माह के तीसरे सोमवार को नागपंचमी पर कस्बे के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालु भोर से ही शिव मंदिरों में दूध व जल चढ़ा रहे थे। शाम को कस्बे के सहदेवनाथ में मेले का भी आयोजन हुआ।

कस्बे के भंगेश्वरनाथ, सहदेवनाथ, ठाकुरद्वारा, कोपिया के कोपेश्वरनाथ में श्रद्धालु लाइन में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। दूध, लावा, चना, पान, बेलपत्र चढ़ाकर लोग मनौतियां मांग रहे थे। महिलाएं सुबह से ही शिव मंदिरों पर नागदेवता को दूध चढ़ा रही थी। शाम को झील किनारे स्थित कस्बे के सहदेवनाथ मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष की भांति शाम को मेला लगा।
विज्ञापन

राजेश कुमार, रामप्रकाश, राजेश, प्रदीप वर्मा, विजय, प्रभुनाथ, धर्मेंद्र, पप्पू वर्मा, विनोद वर्मा, शिव कुमार ने बताया कि नागपंचमी पर मेला लगने के साथ ही लोग झील में नावों से सैर भी करते थे, किंतु कुछ सालों से सुरक्षा की दृष्टि से झील में नाव से सैर पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया। इसे दोबारा शुरू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed