{"_id":"6786a0fea87a47e829010df3","slug":"devotees-participated-in-the-banquet-program-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-127055-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए श्रद्धालु
Tue, 14 Jan 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
धनघटा में आयोजित सहभोज कार्यक्रम में भाग लेते लोग।
धनघटा। मकर संक्रांति पर्व पर धनघटा में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व हिन्दू जागरण मंच के तत्वाधान में सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग पांच सौ से अधिक लोगों ने सहभोज में हिस्सा लिया।
सहभोज कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए हिन्दू जागरण मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश पाठक ने भारतीय संस्कृत के प्रभाव पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एवं संस्कार को जागृत करना ही आरएसएस व हिंदू जागरण मंच का वास्तविक उद्देश्य है।
मकर संक्रांति पाश्चात्य सभ्यताओं की ओर जा रहे लोगों को सनातन धर्म के आदर्शों का ज्ञान बोध कराता है। महेंद्र प्रसाद ने कहा कि सनातन संस्कृति के उद्गम स्थल भगवान श्रीराम हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने 200 से अधिक गरीबों में कंबल का वितरण किया। नीलमणि ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व पर दान की सनातन परंपरा को जीवित रखना प्रत्येक हिन्दू का कर्तव्य है।
इस अवसर पर भालचंद पाठक, सुबास चन्द पाठक, सिंटू पाठक पीयूष, अनुभव शुक्ला, राम जी मोदनवाल, प्रसिद्ध पांडेय, राजन राय, राम प्रसाद मोदनवाल, शिव शंकर मिश्रा, राजेन्द्र, फूलचंद, सूरज गोस्वामी आदि लोग मौजूद थे।