{"_id":"6786a19022e391cbb70ebde1","slug":"devotees-offering-khichdi-at-kabirs-tomb-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-127059-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति : मगहर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति : मगहर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन
कबीर की समाधि पर खिचड़ी चढ़ाते श्रद्धालु।
संतकबीरनगर/मगहर। संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर में मंगलवार को सदगुरु कबीर की समाधि व मजार पर श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। साथ ही मेले का आनंद भी उठाया। परंपरागत खिचड़ी के मेले का उद्घाटन कबीर चौरा मठ के महंत विचार दास व नगर पालिका अध्यक अनवरी बेगम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
श्रद्धालुओं को खिचड़ी चढ़ाने में कोई समस्या न हो इसकी पूरी तैयारी नगर प्रशासन व कबीर मठ की ओर से कर ली गई थी। अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। इस साल भी मकर संक्रांति का पर्व ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बुधवार को भी पड़ रहा है। इस वजह से खिचड़ी दोनों दिन चढ़ाई जाएगी।
मेले का उद्घाटन करने के बाद महंत विचार दास ने कहा कि खिचड़ी सात्विक और आसान भोजन होता है। खिचड़ी चढ़ाना एक भारतीय परंपरा है। सद्गुरु कबीर ने सदैव प्रेम, मानवता और साम्प्रदायिक एकता की बात की है। उनकी वाणी को आत्मसात कर जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है। उनकी वाणी अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाती है। चेयरमैन अनवरी बेगम ने कहा कि श्रद्धालुओं को खिचड़ी चढ़ाने में कोई भी परेशानी नहीं होने पाएगी। मेला स्थल की साफ-सफाई को लेकर नगर प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन
चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने कहा कि दुकानदारों को कोई भी असुविधा नहीं होने पाएगी। इस दौरान डॉक्टर हरिशरण शास्त्री, सेवानिवृत्त शिक्षक रामशंकर यादव, चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल, सभासद अवधेश सिंह, मोहम्मद असअद, सभासद अतुल श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे।
झूले की कमान संभालेंगी महिला बाउंसर : मगहर। सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली पर लग रहे परंपरागत खिचड़ी के मेले में सभी के आकर्षण का केंद्र विभिन्न प्रकार के लग रहे झूले हैं। झूलों के संचालकों ने महिला बाउंसरों को तैनात किया है।
झूला संचालक अनस ने बताया कि महिला बाउंसरों के रहने से हमारे झूले के संचालन में कोई दिक्कत नहीं आने पाएगी। लखनऊ से व चंडीगढ़ से महिला बाउंसर बुलाई गई हैं। लखनऊ से आयी महिला बाउंसर कमला व संतोषी ने बताया कि वे बॉम्बे की ओमकारा सिक्योरिटी से जुड़ी हुई हैं। वे पुरुष बाउंसरों की तरह 12 सालों से सक्रिय हैं।