फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Devotees kept dancing in the Nishan Yatra of Khatu Shyam.

Sant Kabir Nagar News: खाटू श्याम की निशान यात्रा में झूमते रहे श्रद्धालु

Sat, 01 Nov 2025 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Devotees kept dancing in the Nishan Yatra of Khatu Shyam.
खाटू श्याम की यात्रा में शामिल श्रद्धालु । संवाद - फोटो : dhaurahara
तिघरा। नगर पंचायत बखिरा में शनिवार को खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। बाबा भंगेश्वर नाथ मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। बखिरा से खलीलाबाद तक की 18 किलोमीटर की श्याम प्रेमियों की यात्रा देर शाम खलीलाबाद पहुंची तो स्थानीय श्याम प्रेमियों ने पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

यह यात्रा बाबा भंगेश्वर नाथ मंदिर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कोपिया के बाबा कोपेश्वर नाथ शिव मंदिर और खलीलाबाद के गोला बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की और फूलों की होली खेलकर श्याम बाबा के जयकारे लगाए। सड़क किनारे खड़े लोगों ने भी यात्रा पर फूल बरसाए। ‘श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम’ और ‘श्याम नाम के दीवाने’ जैसे भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। महिला-पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी भक्ति भाव में लीन थे।
विज्ञापन

भाजपा नेता डॉ. हरिओम बक्शी ने यात्रा को आस्था के साथ-साथ समाज में एकता और प्रेम का संदेश देने वाली परंपरा बताया।
यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बखिरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed