{"_id":"68dd6e2de5e8ee9d3708a2a8","slug":"devotees-gathered-in-temples-for-havan-worshipped-girls-and-took-blessings-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-139196-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मंदिरों में हवन के लिए उमड़े श्रद्धालु, कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मंदिरों में हवन के लिए उमड़े श्रद्धालु, कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद
Wed, 01 Oct 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
मां समय जी मंदिर परिसर में हवन पूजन करते हुए श्रद्धालु । संवाद
संतकबीरनगर। नवमी के दिन बुधवार को दुर्गा मंदिर और देवी पंडालों में हवन और कन्या पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। घरों पर भी लोगों ने हवन-पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया, दक्षिणा दी और आशीर्वाद लिया। वहीं शहर में सजे पंडालों में देर रात तक श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन करते रहे तो बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया। दिन में जगह-जगह भंडारे का आयोेजन किया गया। मंदिरों में देर रात तक श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते रहे।
जनपद में स्थापित 1211 दुर्गा प्रतिमाओं के साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में देवी सप्तशती के पाठ के साथ चतुर्दिक बने आध्यात्मिक वातावरण में बुधवार को हवन-पूजन हुआ। दुर्गा पंडालों में देवी गीतों की मधुर ध्वनि भोर से ही सुनाई देने लगी थी। खलीलाबाद के मां समय माता मंदिर, बरदहिया की मां सिद्धिदात्री, उसका कला की मां वनदेवी मंदिर, लहुरादेवा की मां घोडसारे वाली, कोपिया की मां समय जी, महुली की कोट माता, मेंहदावल की नगर वाली और बाराखाल वाली माता के स्थान पर देर रात तक सर्वाधिक भीड़ रही।
मां समय जी स्थान पर और मिल चौराहे पर श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया। बरदहिया स्थित दुर्गा मंदिर में सामूहिक हवन के लिए भी भीड़ लगी। उधर शहर के दुर्गा पंडालों में शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। देर रात तक श्रद्धालु माता के दर्शन करते रहे। मेंहदावल में सिद्धिदात्री की पूजा के साथ हवन संपन्न हुआ। बेलहर के बेलहर बाजार, सरहरा, बेलवा जंगल, बेलहर कला के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में हवन-पूजन किया गया।