फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Devotees gathered for darshan in temples on Navami

नवमी पर मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Tue, 04 Oct 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for darshan in temples on Navami
समय माता मंदिर में दर्शन करने के बाद नारियल चढ़ाते श्रद्धालु।संवाद - फोटो : KHALILABAD
नवमी पर मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

मंदिरों और दुर्गा पंडालों में हवन आरती की रही धूम
कन्या पूजन के साथ चुनरी अर्पित कर दिया गया दक्षिणा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन नवमी पर मंगलवार को दुर्गा मंदिर और देवी पंडालों में मां दुर्गा का दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक श्रद्धालु मां के जयकारे के साथ भजन-कीर्तन करते रहे। इससे पहले दिन में अष्टमी की समाप्ति पर हवन पूजन किया गया। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजा गया। उन्हें भोजन कराकर दक्षिणा दिया गया।
जनपद में स्थापित 649 दुर्गा प्रतिमाओं के साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में देवी सप्तशती के पाठ के साथ चतुर्दिक बने आध्यात्मिक वातावरण में मंगलवार को हवन पूजन हुआ। दुर्गा पंडालों में देेवी गीतों की मधुर ध्वनि भोर से ही सुनाई देने लगी थी। खलीलाबाद की मां समय जी स्थान, बरदहिया की मां सिद्धिदात्री, उसका कलां की मां वनदेवी, लहुरादेवा की मां घोड़सारे वाली, कोपिया की मां समय जी, महुली कोट की माता, मेंहदावल की नगरवाली और बाराखाल वाली माता के स्थान पर देर रात तक सर्वाधिक भीड़ रही।
विज्ञापन

मां समय जी स्थान पर और मिल चौराहे पर श्रद्धालुओं ने नौ कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। सामूहिक हवन के लिए भीड़ लगी रही। बरदहिया स्थित दुर्गा मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ लगी रही। यहां पर भी सामूहिक हवन का कार्यक्रम हुआ और कन्याओं को भोजन कराया गया। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार नवरात्रि के अंतिम दिन सिद्धिदात्री की पूजा के साथ हवन संपन्न हुआ। बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार बेलहर बाजार, सरहरा, बेलवा जंगल, बेलहर कला के भीतरी टोला स्थित मां सिद्धेश्वरी माता मंदिर पर हवन पूजन किया गया। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे मेें जगह-जगह स्थापित दुर्गा पंडालों में लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
डीएम-एसपी ने शहर भ्रमण कर देखी सुरक्षा की व्यवस्था
संतकबीरनगर। दशहरा व नवमी पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए डीएम प्रेमरंजन सिंह और एसपी सोनम कुमार ने शहर में भ्रमण किया। इस दौरान दुर्गा पूजा पंडालों में सफाई, विद्युत व्यवस्था, पंडालों के आसपास आवागमन व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं की आयोजकों से जानकारी ली।
डीएम प्रेमरंजन सिंह ने जिनपद वासियों से नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भाईचारे की भावना के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने दुर्गा पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष व सदस्यों को आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए व मानक के अनुरूप दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था व पर्याप्त मात्रा में बालू, पानी आदि रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोगों को प्रतिमा विसर्जन के दौरान मालवाहक वाहनों, ट्रैक्टर ट्रॉली में यात्रा न करने के लिए जागरूक किया। डीएम ने कहा कि माल वाहक वाहनों यथा ट्रैक्टर ट्रॉली, डाला, डंपर इत्यादि पर यात्रा करना खतरनाक है। इस दौरान सीओ अंशुमान सिंह, कोतवाल विजय नारायण प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed