{"_id":"5d9b5a078ebc3e013b285ede","slug":"devotees-comes-in-mandir-and-pandal-khalilabad-news-gkp32462009","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवमी के दिन मंदिरों में दर्शन को लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवमी के दिन मंदिरों में दर्शन को लगी भीड़
विज्ञापन
गोलाबाजार के पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवमी के दिन मंदिरों में दर्शन को लगी भीड़
- मंदिरों और दुर्गा पंडालों में हुआ हवन और आरती
- कन्या पूजन के बाद कराया भोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नवरात्र के आखिरी दिन सोमवार को दुर्गा मंदिर और देवी पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक श्रद्धालु मां के जयकारे के साथ भजन कीर्तन करते रहे। इससे पहले दिन में हवन पूजन किया गया और कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजा गया। इसके बाद उन्हें भोजन कराकर दक्षिणा दिया गया।
जनपद में स्थापित 650 दुर्गा प्रतिमाओं में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में सोमवार को हवन पूजन हुआ। दुर्गा पंडालों में देेवी गीतों की मधुर ध्वनि भोर से सायंकाल तक गूंजती रही। खलीलाबाद के मां समय जी स्थान, बरदहिया की मां सिद्धिदात्री, उसका कलां की मां वनदेवी, लहुरादेवा की मां घोड़सारे वाली, कोपिया की मां समय जी, महुली कोट की माता, मेंहदावल की नगरवाली और बाराखाल वाली माता के स्थान पर देर रात तक सर्वाधिक भीड़ रही। समय जी स्थान पर श्रद्धालुओं ने नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें चुनरी अर्पित किए और भोजन कराने के बाद दक्षिणा दी।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार नवरात्र के अंतिम दिन सिद्धिदात्री की पूजा के साथ हवन संपन्न हुआ। बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार बेलहर बाजार, सरहरा, बेलवा जंगल, बेलहर कला के भीतरी टोला स्थित मां सिद्धेश्वरी माता मंदिर पर हवन पूजन किया गया। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे मेें जगह-जगह स्थापित दुर्गा पंडालों में लोगों की भीड़ लगी रही।

समय माता मंदिर परसिर में हवन करने के लिए लगी भीड़।- फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन