फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Devi temple drew a crowd of devotees

देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Fri, 15 Apr 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 15 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Devi temple drew a crowd of devotees
मंदिरों में लोगों की भीड़ लग गई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 चैत्र राम नवमी पर शुक्रवार को भोर से ही मंदिरों में लोगों की भीड़ लग गई। नवरात्र व्रत करने तथा व्रत के उद्यापन के साथ पूर्णाहुति देने के लिए राम नवमी पर सुबह से मंदिरों और अन्य स्थानों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने हवन पूजन कर देवी को कपूर जलाए और मन्नतें मांगी। शहर सहित देहात क्षेत्र के देवी मंदिरों में काफी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

खलीलाबाद के समय माता मंदिर, उसका कला की वन देवी, मेंहदावल के कुबेर नाथ बाराखाल, नगरवाली माता मंदिर, हैंसर बाजार के कोचरी के देवी स्थान समेत क्षेत्रों के अन्य देवी मंदिरों पर प्रात:काल से राम नवमी के पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। जहां लोगों ने स्तुति पूजा के बाद हवन कर अनुष्ठान पूरा किया। लक्ष्मीनारायण मंदिर पर नौ दिनों तक चलने वाले रामचरितमानस के पाठ के बाद हवन किया गया। बरदहिया स्थित मां दुर्गा मंदिर पर अक्षत, चंदन, पुष्प चढ़ाते हुए लोगों ने पूजा पाठ किया। जबकि मंदिर के बाहर दर्जनों की संख्या में एक साथ बैठकर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हवन कराया। गायत्री शक्ति पीठ के आचार्य ने पीठ पर स्थित यज्ञशाला में हवन के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं को बताया कि यज्ञ में आहूति डालने से जो धुंआ उठता है, उससे वायुमंडल शुद्ध होता है। इससे स्पर्श होते हुए वायुमंडल में फैले कीटाणु-विषाणु नष्ट हो जाते हैं। इसी तरह से बेलहर कला के भितरी टोला में स्थित सिद्धेश्वरी माता मंदिर पर सुबह से लोग हवन पूजन के लिए पहुंचे और वहां पर लोगों ने नौ कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया। 
विज्ञापन

 धूम-धाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव 
 खलीलाबाद रामजानकी मंदिर पर हवन पूजन के साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान भजन कीर्तन के साथ रामचरित मानस के सुंदरकांड का पाठ किया गया। अंत में राम जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया गया। इस मौके पर भगवान श्री कृष्ण मुरारी दास, गायत्री देवी, कलावती मिश्रा, बीनू मिश्रा, अर्पणा मिश्रा, जयंत्री देवी, प्रियंका सिंह, रजनी, सारिका आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed