{"_id":"670ebcf1af5b763e7903ce24","slug":"development-works-will-be-investigated-in-the-presence-of-police-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122284-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस की मौजूदगी में विकास कार्यों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस की मौजूदगी में विकास कार्यों की होगी जांच
Wed, 16 Oct 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
- हैंसर बाजार क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में 21 को होगी जांच
- बीडीओ ने टीम गठित कर पुलिस बल की मांग
- प्रधान-कोटेदार विवाद के बाद चर्चा में आया गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। प्रधान और कोटेदार के बीच चल रहे विवाद को लेकर चर्चा में आए हैंसर बाजार क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच 21 अक्तूबर को पुलिस की मौजूदगी में होगी। बीडीओ ने जांच कमेटी गठित करने के बाद पुलिस बल की मांग की है।
भाजपा नेता एवं बैजनाथपुर गांव के कोटेदार रणविजय सिंह ने सितंबर माह में ही जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर मांग की थी कि ग्राम पंचायत बैजनाथपुर में वित्तीय वर्ष 2022-23 में कराए गए विकास कार्यों में भारी अनियमितता बरती गई है। जिसे जांच करा कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करें। डीएम ने बीडीओ को टीम गठित कर जांच कराए जाने के निर्देश दिए थे।
बीडीओ बीके मणि त्रिपाठी ने मंगलवार को चार सदस्यीय टीम का गठन किया। बताया कि बैजनाथपुर में वित्तीय वर्ष 2022-23 में कराए गए विकास कार्यों की जांच 21 अक्तूबर को गठित टीम के द्वारा की जाएगी। जांच के दौरान शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पुलिस बल की मांग की गई है।