{"_id":"675dcce8752aa1f99102ac47","slug":"development-work-will-be-done-in-the-localities-of-the-city-action-plan-ready-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-125498-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शहर के मोहल्लों में हाेंगे विकास के कार्य, कार्ययोजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शहर के मोहल्लों में हाेंगे विकास के कार्य, कार्ययोजना तैयार
Sat, 14 Dec 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले के विकास के लिए पालिका प्रशासन ने कार्य योजना तैयार की है। इसके तहत सड़कों की मरम्मत और इंटरलाकिंग आदि के कार्य कराए जाएंगे। नालियाें का भी निर्माण कराए जाने की योजना है। जल्द ही कार्य शुरू कराए जाने की संभावना है।
खलीलाबाद शहर के सीमा विस्तार के बाद आबादी करीब एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। विकास की दौड़ में सीमा विस्तारित क्षेत्र अछूते रह गए है, लेकिन अब नगर पालिका परिषद इस दिशा में गंभीर हो गई है। इसके तहत गौसपुर, बनियाबारी, बड़गो, औद्योगिक नगर आदि क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत और निर्माण के कार्य कराए जाने की तैयारी की जा रही है। शहर के गौसपुर में सड़क निर्माण के साथ ही नालियों की मरम्मत और निर्माण की कार्य योजना बनाई गई है। इसके साथ ही बनियाबारी से सादिकगंज तक इंटरलाकिंग और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। बड़गों में भी सड़क व नालियों के निर्माण की योजना है।इसके साथ ही मोहल्लों में पथ प्रकाश की व्यवस्था भी दुरूस्त करने की तैयारी है।
पेयजल योजना पर भी चल रहा कार्य
शहर के हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए पेयजल परियोजना शुरू की गई है। इसके तहत औद्योगिक नगर में पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके साथ ही विभिन्न मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इससे लोगों को जल्द ही पेयजल की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पालिका क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न मोहल्लों में सड़क की मरम्मत और इंटरलाकिंग कराए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। जल्द ही कार्य शुरू कराए जाएंगे। इससे लोगों को लाभ मिलेगा। -अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद