{"_id":"631a2bd5882b742a82194250","slug":"development-of-society-and-country-is-possible-only-when-every-person-is-literate-khalilabad-news-gkp449837720","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज व देश का विकास तभी संभव, जब हर व्यक्ति हो साक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज व देश का विकास तभी संभव, जब हर व्यक्ति हो साक्षर
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय नौरिंगया में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते अतिथि।
- फोटो : KHALILABAD
समाज व देश का विकास तभी संभव, जब हर व्यक्ति हो साक्षर
- अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर प्राथमिक विद्यालय नौरंगिया में संगोष्ठी हुई
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नौरंगिया में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर साक्षरता संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
सहायक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) चंद्रशेखर मिश्र ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करना सभी का जन्म सिद्ध अधिकार है। किसी देश और समाज का विकास तभी संभव है, जब समाज का हर व्यक्ति शिक्षित हो। शिक्षा न केवल व्यक्ति को शिक्षित करती है, बल्कि वह उसे उसके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागृत भी करती है। साक्षरता की ओर मानव चेतना को बढ़ावा देने के लिए मिलकर सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक साक्षर होगा, शिक्षित होगा, तभी देश का सर्वांगीण विकास होगा। विद्यालय के शिक्षक दयाराम ने गीत गाकर लोगों को साक्षरता के प्रति प्रेरित किया। प्रधानाध्यापिका पूनम राय ने अतिथियों का आभार जताया। इसके साथ ही अभिभावकों से प्रतिदिन अपने पाल्यों को स्कूल भेजने की अपील की। इस अवसर पर श्यामवती, सुनीता देवी, गीता, नीतू, सुजाता, अनीता देवी, संभावती, प्रमिला, ध्रुवचंद, कृष्ण चंद, राजेश, झिनकान अग्रहरि, सर्वजीत आदि मौजूद थे।