{"_id":"65ac20024f4542c5010ad617","slug":"despute-with-police-wife-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-8652-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सिपाही की पत्नी से विवाद, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सिपाही की पत्नी से विवाद, चार पर केस
Sun, 21 Jan 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद शहर के नेदुला का मामला
तहरीर पर पुलिस ने एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्जकर शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के नेदुला में सिपाही की पत्नी से विवाद का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर मिलने पर चार आरोपियों के विरुद्ध एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि नेदुला के कालीपुरम मोहल्ला निवासी राजकुमारी ने अपने प्रार्थनापत्र के माध्यम से बताया कि उनके पति पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं। वह अयोध्या में तैनात हैं। वह अनुसूचित जाति की महिला हैं।
आरोप है कि मोहल्ले के परमात्मा, प्रेमशीला, सोनू व मोनू आए दिन अपने पालतू कुत्ते को उनके घर के सामने लाकर गंदगी फैलाते हैं। उक्त लोग मना करने पर उनको गाली देते हुए मारपीट व झगड़ा करने पर उतारू रहते हैं। कुत्ते को घर के सामने गंदगी कराने से मना करने पर वे लोग घर पर आकर बच्चों को जातिसूचक गाली देते हुए जान से भी मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
साथ ही उक्त लोगों ने काफी अभद्रता की। उक्त के कृत्य से वह काफी परेशान हैं। पूर्व में भी सूचना दी थी। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामले में उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।