फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   despute in kabir chaura math

Sant Kabir Nagar News: विवादों में रहा है कबीर चौरा मठ

Fri, 29 Dec 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
despute in kabir chaura math
शांतिदास के साथ हुई मारपीट के बाद फिर विवाद आया सामने
विज्ञापन

मुख्य पुजारी के लिए बताया जा रहा विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कबीर चौरा मठ पर मारपीट का मामला नया नहीं है। इससे पूर्व भी गद्दी पर महंत के लिए विवाद हो चुका है। वाराणसी से संचालित कबीर चौरा मठ पर वर्तमान में महंत विचार दास काबिज हैं। कुछ वर्ष पहले विवाद के चलते उन्हें हटाया गया था। उसके बाद फिर वह मठ पर काबिज हो गए। उनके चेले शांतिदास के साथ मारपीट की घटना से फिर एक बार विवाद सामने आ गया है।
मगहर स्थित कबीर चौरा पर्यटन की दृष्टि से ऐतिहासिक स्थल है। इस मठ के महंत रामसागर साहेब का वर्ष 1990 में निधन हो गया। उसके बाद महंत विचार दास मठ के महंत बने। महंत विचार दास के महंत बनने के बाद से ही विवाद शुरू हो गया। वर्ष 2008 से यह विवाद खुल कर सामने आ गया। कबीर चौरा मठ का संचालन वाराणसी से होता है। वर्ष 2009 में विवाद के चलते महंत विचार दास को मठ से हटना पड़ा था। कुछ माह बाद फिर वह इस पर पर काबिज हो गए। तबसे लगातार मठ के लिए विवाद चलता आ रहा है। वाराणसी के कुछ महंत इस पर कब्जे के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

इधर, बृहस्पतिवार को मठ के मुख्य पुजारी को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि मुख्य पुजारी का विवाद चल रहा है। दूसरा पक्ष इसपर किसी और को बैठाना चाहता है। महंत विचार दास ने बताया कि अनिल दास लगातार मठ के संचालन में बाधा डाल रहे हैं। वह अपने किसी साथी को मुख्य पुजारी बनाना चाहते हैं। इसे लेकर कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था, लेकिन किसी तरह से शांत कराया गया। बृहस्पतिवार को पुजारी शांति दास को लोगों ने उसी विवाद के चलते मारपीट दिया। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस को सभी मामलों से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed