फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Despite objections, verdict was given in six cases

Sant Kabir Nagar News: आपत्ति के बावजूद छह मुकदमों में दे दिया था फैसला

Tue, 17 Dec 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 17 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Despite objections, verdict was given in six cases
संतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील में न्यायिक तहसीलदार पद की जिम्मेदारी मिलने पर दो दिन में 130 मुकदमों के निस्तारण में पूर्व में हुई आपत्तियों को दरकिनार कर दिया। राजस्व संहिता के जिन छह मुकदमे में आपत्ति दाखिल थी, उसको भी न्यायिक तहसीलदार ने निस्तारित कर दिया था। हालांकि, इस पर किसी ने शिकायत नहीं की।
विज्ञापन

19 सितंबर 2023 को शासन के निर्देश पर चकबंदी अधिकारी चंद्रिका प्रसाद शुक्ल को खलीलाबाद तहसील में न्यायिक तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद दो दिन में राजस्व संहिता के 130 मामलों का निस्तारण कर दिया। किसी भी मामले की जांच तक नहीं की।
विज्ञापन

मामला तब खुला जब महुली क्षेत्र के छितही गांव निवासी हफीजुर्रहमान ने 19 मार्च 2024 को शिकायत की। हफीजुर्रहमान ने शिकायत की कि उनके परिवार की बहू ने न्यायिक तहसीलदार की मिलीभगत से कूटरचित दस्तावेज के सहारे मकान का एग्रीमेंट किसी और को कर दिया है। शिकायत की जांच एडीएम को सौंपी गई। जांच में मामला सही मिला। इसके बाद न्यायिक तहसीलदार के कारनामे की परत-दर-परत खुलती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने आयुक्त चकबंदी को पत्र लिखकर न्यायिक तहसीलदार के क्रियाकलापों पर नजर रखने की सिफारिश की है। हालांकि, अब न्यायिक तहसीलदार बहराइच में चकबंदी अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed