फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Deoria defeated Ayodhya's team 3-0

Sant Kabir Nagar News: देवरिया ने अयोध्या की टीम को 3-0 से दी शिकस्त

Thu, 17 Apr 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 17 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Deoria defeated Ayodhya's team 3-0
मगहर में डे नाइट वालीबाल प्रतियोगिता खेलते ​खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी मगहर (संतकबीरनगर)। नगर में चल रही स्वर्गीय जिया अंसारी डे-नाइट दो दिवसीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में स्पोर्ट्स हॉस्टल देवरिया ने स्पोर्ट्स हॉस्टल अयोध्या को सीधे 3-0 से हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। विजेता टीम को चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी व उपविजेता टीम को पूर्व चेयरमैन अश्वनी कुमार गुप्त ने शील्ड व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत नगर के सूत मिल रोड स्थित ग्राउंड पर सोमवार से दो दिवसीय डे-नाइट वाॅलीबाल प्रतियोगिता मगहर कस्बे के नेता स्वर्गीय जिया अंसारी की याद में आयोजित की गई थी। जिसमें प्रदेश की नामी टीमों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाकर देवरिया और अयोध्या हाॅस्टल की टीम फाइनल में पहुंची थी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच काफी कांटेदार रहा। फाइनल का पहला राउंड 25/23 दूसरा 25/20 तथा अंतिम राउंड 30/28 पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

इससे पूर्व सेमीफाइनल में अयोध्या हॉस्टल की टीम ने सीवान बिहार को कड़े मुकाबले में शिकस्त देकर 2-1 सेट से जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान बनाया जबकि देवरिया हॉस्टल ने नेपाल की टीम को कड़े मुकाबले में 2-1 सेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीम देवरिया को पूर्व चेयरमैन नुरूज्जमा अंसारी व उप विजेता टीम अयोध्या को अश्विनी गुप्ता ने ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का मैन आफ द सीरिज देवरिया के सलमान व फाइनल मैच के मैन आफ द मैच वसीम शैफी को चुना गया। निर्णायक की भूमिका खलील खान, अमित, शमसुद्दीन खान व विशाल गुप्ता ने निभाई।

इस दौरान सेराज खान, अहमद आलम जेई, मुन्ना खान, बबलू खान, सभासद अवधेश सिंह, अब्दुल कलाम, सिबतैन मुस्तफा, परवेज कौसर, खलील खान, रणजीत कन्नौजिया, बद्री श्रीवास्तव, योगेश चौधरी, कमर आलम, हाजी इलियास आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed