फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dense fog remained prevalent for the second day as well; melting due to westerly wind continued

Sant Kabir Nagar News: दूसरे दिन भी छाया रहा घना कोहरा पछुआ हवा से गलन बरकरार

Tue, 31 Dec 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 31 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Dense fog remained prevalent for the second day as well; melting due to westerly wind continued
डुमरियागंज नगर में सड़कों पर लाइट जला कर गाड़ियां चलाते लोग और छाया घना कोहरा।
सिद्धार्थनगर। पिछले दो दिनों से आसमान में घना कोहरा छाने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। जबकि पछुआ हवा के चलने से लाेगों को गलन का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को आगे भी ठंड से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। पछुआ हवा के चलने से ठंड भी बढ़ती गई। दिन में कोहरा कम होने से लोगों को आने जाने में सुविधा मिली। लेकिन पछुआ हवा के चलने से लोग ठंड से ठिठुरते रहे। पूरे दिन गलन व ठंडी हवाओं के चलने से लोग अलाव के किनारे ही बैठे नजर आ रहे है।
विज्ञापन

मौसम में हो रहे बदलाव से लोगो में सर्दी जुकाम भी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ठंड आगे और भी बढ़ेगा। दो दिन बाद धूप खिलने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। संवादט
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed