फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dense fog prevailed since morning, people shivered due to cold

Sant Kabir Nagar News: सुबह से ही छाया रहा घना कोहरा, ठंड से कांपे लोग

Wed, 22 Jan 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 22 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dense fog prevailed since morning, people shivered due to cold
सुबह पड़ रहे कोहरे के दाैरान गाड़ियों की लाइट जलाकर जाते लोग।
संतकबीरनगर। जिले में तीन दिन से धूप नहीं निकल रहा है, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह से ही कोहरा छाया रहा, इससे लोग ठंड से कांपने लगे। वाहनों की रफ्तार थम गई है, ट्रेनें भी लेटलतीफी पहुंच रही हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव सेंककर खुद को गर्म रख रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, हालांकि दिन में कोहरे का असर कुछ कम हुआ लेकिन दिनभर धूप नहीं निकला। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड में इजाफा होने से अधिकतर लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। वाहन चालक एक दूसरे के पीछे होकर किसी तरह यात्रा पूरी की। मेंहदावल बाईपास स्थित अस्थायी बस स्टाप सेंटर पर यात्रियों की संख्या काफी कम रही। कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है। अवध एक्सप्रेस अप 3:45 घंटा रही देर रही तो गोरखपुर-यशवंतपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे देर पहुंची।
विज्ञापन

जिला अस्पताल सहित सीएचसी-पीएचसी पर मरीजों की तादाद अन्य दिनों की अपेक्षा कम थी। शाम होने के बाद गलन और ठंड के चलते लोग अलाव के सहारे गए। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही रैन बसेरे भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कोहरे से फसल को मिलेगा लाभ
कोहरे के असर से जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई वहीं फसलों को लाभ पहुंचने की उम्मीद है। डीघा के किसान राधेश्याम चौरसिया ने बताया कि कोहरे से फसल को लाभ पहुंचेगा और फसल का तेजी से विकास होगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. शैलेश यादव ने बताया कि कोहरे से फसलों की सिंचाई करने से राहत मिलने की उम्मीद है।

कोट
मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी धूप तो कभी बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। कोहरे का असर भी दिखेगा। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed