फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dense fog prevailed in the morning, maximum temperature dropped

Sant Kabir Nagar News: सुबह छाया रहा घना कोहरा, अधिकतम तापमान में गिरावट

Sun, 17 Nov 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 17 Nov 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dense fog prevailed in the morning, maximum temperature dropped
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। रविवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इससे हाईवे सहित विभिन्न मार्गाें पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। राहगीर लाइट जलाकर चलने को मजबूर हुए। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इससे ठंड भी बढ़ गई है। लोगों को ऊनी कपड़े पहनकर घर से निकलने को मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से धूप निकली थी तो लोगों को कोहरे से राहत मिल गई थी, लेकिन रविवार को एक बार फिर मौसम बदल गया। सुबह से घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। करीब 100 मीटर की दूरी पर ही दिखाई नहीं पड़ रहा था। ऐसे में वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। लोगों ने वाहन की हेड लाइट जलाकर किसी तरह यात्रा पूरी की।
विज्ञापन

हाईवे सहित धनघटा, मेंहदावल, राम जानकी मार्ग आदि मार्गों पर लोगों को सफर में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लखनऊ से खलीलाबाद आए रमेश चंद्र, दयानंद आदि ने बताया कि पहले चार से पांच घंटे में यात्रा पूरी हो जाती थी, लेकिन कोहरे के कारण सात से आठ घंटे लग गए। इधर तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed