{"_id":"69961bbcc925cfe4d6076721","slug":"dense-fog-increased-the-difficulties-of-the-students-khalilabad-news-c-227-1-sgkp1033-153717-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घने कोहरे ने बढ़ाई परीक्षार्थियों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घने कोहरे ने बढ़ाई परीक्षार्थियों की मुश्किलें
Thu, 19 Feb 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
पथरा। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन भी मौसम के इस बदलाव का सीधा असर छात्रों पर दिखा। घने कोहरे के कारण कई विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। अभिभावक भी बच्चों को समय पर केंद्र तक पहुंचाने के लिए जल्दी घर से निकले। बुधवार से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं। क्षेत्र में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। हालांकि, छात्र-छात्राएं समय से काफी पहले ही अपने घरों से निकल पड़े ताकि वे निर्धारित समय पर केंद्र पहुंच सकें। घने कोहरे के बावजूद विद्यार्थियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षाओं में भाग लिया।
विज्ञापन