फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dense fog in the morning, visibility was 10 meters, people shivered in the cold.

Sant Kabir Nagar News: सुबह घना कोहरा, दृश्यता रही 10 मीटर, ठंड से कांपे लोग

Sat, 10 Jan 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 10 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning, visibility was 10 meters, people shivered in the cold.
गलन के बीच अलाव सेंकते लोग-संवाद
संतकबीरनगर। शनिवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 10 मीटर तक रही। जिसके कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। इससे सफर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही ठंड का भी असर दिखा। जो लोग घर से बाहर निकले वह ठंड से कांपते दिखे। कोहरे के चलते दुकानों के शटर 10 बजे तक नहीं खुले।
विज्ञापन

शनिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह काफी घना कोहरा छाया रहा। 10 मीटर तक सामने दिखाई नहीं पड़ रहा था। जिसके कारण हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। छोटे वाहन बड़े वाहनों के पीछे होकर चलने को मजबूर हुए। लोगों ने जैसे-तैसे सफर पूरा किया।
विज्ञापन

लखनऊ से आने वाले दिनेश कुमार, सुनील गुप्ता आदि ने बताया कि पांच घंटे की यात्रा में आठ घंटे लग गए। इसके साथ ही ठंड का व्यापक असर दिखा। जिसके कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। जो लोग घरों से बाहर निकले वह लोग जहां अलाव दिखा वहीं ठहर कर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते रहे। अस्पतालों में अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम संख्या में मरीज पहुंचे। दुकानों के शटर दस बजे तक नहीं खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तक कोहरे का असर बना रहा, इसके बाद धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। साथ ही शहर में चहल- पहल बढ़ गई। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीद में लगे रहे, लेकिन शाम होते ही फिर कोहरे और ठंड का असर दिखा। जिसके चलते लोग जल्दी ही घर वापस लौट गए। इस बीच नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
0
गेहूं की सफल के लिए फायदेमंद है कोहरा
कोहरे के चलते जहां सफर में मुश्किलें खड़ी हो गईं हैं, वहीं गेहूं की फसल के लिए कोहरा फायदेमंद है। इससे किसान खुश है। किसान अनिल कुमार, सुधाकर आदि ने बताया कि कोहरे से गेहूं की फसल को काफी फायदा मिलेगा। इससे फसल का विकास तेजी से होगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि कोहरे से फसल को लाभ होगा। सिंचाई से किसानों को राहत मिलेगी।

0
मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अभी दो से तीन दिन कोहरे और ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलने की संभावना है। -अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या

गलन के बीच अलाव सेंकते लोग-संवाद

गलन के बीच अलाव सेंकते लोग-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed