फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dense fog and biting cold, people shivered.

Sant Kabir Nagar News: कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड, कांपते रहे लोग

Wed, 07 Jan 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 07 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dense fog and biting cold, people shivered.
गलन से राहत पाने के लिए अलाव सेंकते लोग-संवाद - फोटो : आयुष्मान भारत योजना के लिए तुलसीपुर में चयनित निजी अस्पताल।
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मंगलवार को एक बार फिर घने कोहरे का असर दिखा। दृश्यता 20 मीटर से कम रही, जिसके कारण हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। जो लोग बाहर निकले वह अलाव के सहारे हो गए। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और सूर्य के दर्शन नहीं हुए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह काफी घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण हाईवे और खलीलाबाद-धनघटा मार्ग व खलीलाबाद मेंहदावल मार्ग पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। कई लोग बडे़ वाहनों के पीछे वाहन लगाकर चलने को मजबूर हुए। जैसे- तैसे लोगों ने अपने गंतव्य तक की यात्रा पूरी की। लखनऊ से आने वाले यात्री दुर्गेश कुमार, राम दयाल आदि ने बताया कि पांच घंटे में अमूमन यात्रा पूरी हो जाती है, लेकिन आठ घंटे लग गए। दूसरी तरफ शहर में कोहरे के चलते दुकानों के शटर 10 बजे तक नहीं खुले। जो लोग घरों से बाहर निकले वह कुछ दूरी चलने के बाद जहां अलाव जलता दिखा वहीं ठहरकर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते नजर आए। पालिका प्रशासन ने ठंड को देखते हुए शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। कक्षा आठ तक के स्कूलों में छुट्टी होने से बच्चे घरों में रहने को मजबूर हुए। दिनभर बादल छाए रहने से ठंड और गलन का असर बना रहा। लोग कम ही बाहर निकले। शाम होने के बाद अधिकतर लोग घर वापस लौट गए।
विज्ञापन

0
कोहरे से गेहूं की फसल को मिलेगा लाभ
जहां ठंड और गलन से लोग परेशान रहे, वहीं कोहरे से किसान खुश दिखे। वजह यह है कि कोहरा गेहूं की फसल से काफी लाभदायक है। इससे फसल का विकास तेजी से होने की संभावना है। साथ ही सिंचाई कम करनी पड़ेगी। किसान राधेश्याम चौरसिया, सुरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि कोहरे से सिंचाई की चिंता दूर हो गई है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि कोहरे से गेहूं की फसल को काफी लाभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
अभी ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले दो से तीन दिन तक कोहरा बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। -अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या

गलन से राहत पाने के लिए अलाव सेंकते लोग-संवाद

गलन से राहत पाने के लिए अलाव सेंकते लोग-संवाद- फोटो : आयुष्मान भारत योजना के लिए तुलसीपुर में चयनित निजी अस्पताल।

गलन से राहत पाने के लिए अलाव सेंकते लोग-संवाद

गलन से राहत पाने के लिए अलाव सेंकते लोग-संवाद- फोटो : आयुष्मान भारत योजना के लिए तुलसीपुर में चयनित निजी अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed