फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   denied water falling on door, killed teenager with knife

Sant Kabir Nagar News: दरवाजे पर पानी गिराने से किया मना, किशोरी को मारा चाकू

Mon, 06 Jul 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 06 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
denied water falling on door, killed teenager with knife

विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव में दरवाजे पर शौचालय का पानी गिराने से मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने घर में घुसकर नाबालिग से छेड़खानी की और विरोध करने पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
किशारी की मां के अनुसार, बीते शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसी उनके दरवाजे पर शौचालय का पानी गिरा रहा था। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि पति के घर पर नहीं होने का फायदा उठाकर वह घर में घुस गया, जहां उनकी नाबालिग बेटी अकेली थी।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि आरोपी ने बेटी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उसने चाकू से हमला कर दिया, जिससे किशोरी घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने धनघटा थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ धनघटा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed