फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demonstration of villagers demanding drainage

Sant Kabir Nagar News: जलनिकासी की मांग के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 05 Sep 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Sep 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers demanding drainage
- सांथा ब्लॉक लोहरसन गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। सांथा क्षेत्र के लोहरसन गांव के ग्रामीणों ने जलनिकासी की मांग को लेकर गांव में प्रदर्शन किया है। डीएम से नाली निर्माण कराकर जलनिकासी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

बृहस्पतिवार को लोहरसन गांव के ग्रामीण शफीकुर्रहमान, इस्तिहाक अहमद, नूरुल असगर, मुस्ताक सिद्दीक, फारुक, हाफिज अख्तर आदि ने कहा कि लोहरसन गांव में राजकीय इंटर काॅलेज का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके सामने आधी आबादी के घर व बारिश का पानी जा रहा था। अब इंटर काॅलेज निर्माण कार्य के ठेकेदार ने सामने से बाउंड्रीवाल लगा दिया, जिससे पानी जाने का रास्ता बंद हो गया। नालियों का पानी लोगों के घर पर इकट्ठा हो रहा है। इससे बीमारियों के होने का खतरा बना है। ब्लॉक पर शिकायत की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर जलनिकासी व्यवस्था को बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed