{"_id":"644ff84a9ebd0b89100afec6","slug":"demonstration-of-angry-personnel-due-to-stopping-of-renewal-khalilabad-news-c-7-1-148268-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नवीनीकरण रोके जाने से नाराज कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नवीनीकरण रोके जाने से नाराज कर्मियों का प्रदर्शन
Mon, 01 May 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मी।
सेमरियावां। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सेमरियावां में शिक्षकों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। पुरुष कर्मचारियों और शिक्षकों का नवीनीकरण रोके जाने से शिक्षक नाराज थे।
प्रदर्शन करते हुए वार्डेन पूनम सिंह, कांता शर्मा, रिंकी श्रीवास्तव, वंदना त्रिपाठी, कायनात निशा, देवेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, मृदुल तिवारी आदि ने कहा कि सरकार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में तैनात पुरुष शिक्षकों और कर्मचारियों के नवीनीकरण पर रोक लगा दी है। ऐसे में 15 साल से कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों पर रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। सरकार को इस निर्णय को वापस लेना होगा। सरकार की तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी।
पुरुष शिक्षकों के हित के लिए स्कूल में पठन-पाठन व्यवस्था बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के इस आदेश से सेमरियावां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका के पुरुष पार्ट टाइम शिक्षक देवेंद्र सिंह, लेखाकार उमेश चौधरी, अनुचर रवींद्र सिंह, चौकीदार मृदुल तिवारी समेत कुल चार लोग प्रभावित होंगे। कहा कि सरकार की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। चेतावनी दी कि स्कूल में तालाबंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह से जिले के 23 शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मियों की सेवा बाधित हो जाएगी।