फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demonstration demanding opening of Aadhar Card Center

Sant Kabir Nagar News: आधार कार्ड सेंटर खुलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Tue, 12 Aug 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 12 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding opening of Aadhar Card Center
निचलौल। क्षेत्र में आधार कार्ड सेंटर खुलवाने की मांग को लेकर सोमवार को लोगों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन को एसडीएम को सौंपा। लोगों ने कहा कि आधार कार्ड नहीं बनने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे जाहिद अली ने कहा कि निचलौल क्षेत्र में कहीं पर भी नया आधार कार्ड नहीं बन रहा है। ऐसे में लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। इतना ही नहीं आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए भी काफी परेशानी हो रही है। लोगों को नया आधार कार्ड बनवाने या अपडेट के लिए करीब 35 से 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। जिससे लोगों को समय के साथ ही आर्थिक दिक्कत भी होती है। इसके पहले भी आधार कार्ड सेंटर खुलवाने के लिए अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। एसडीएम नंद प्रकाश मौर्या ने बताया कि लोगों से मिले ज्ञापन को संबंधित को भेज दिया गया है। लोगों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed