फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demonstration against the arrest of Arvind Kejriwal

Sant Kabir Nagar News: अरविंद केजरीवल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 31 Jul 2024 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against the arrest of Arvind Kejriwal
- राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल की असंवैधानिक गिरफ्तारी और जेल में उनके गिरते स्वास्थ्य को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।


आप जिलाध्यक्ष दुर्विजय सिंह यादव ने कहा कि जनता द्वारा चुनी हुई दिल्ली सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर लगातार स्वास्थ्य मंत्रालय और डॉक्टर्स चेतावनी दे रहे हैं। पूरा देश केंद्र सरकार की तानाशाही रवैये से आक्रोश में है। आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार को विकास की राजनीति, अमन-चैन, जनता को शिक्षित करने की राजनीति नहीं पसंद है, इसीलिए साजिश के तहत भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है। समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सैयद अशरफ लाहौरी और अहमद हसन ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जो कि बेहद चिंताजनक है। इस दौरान अहमद हसन, सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, जिला महासचिव ब्रह्मदेव सिंह, संगठन मंत्री अजय नारायण मिश्र, सूर्यकांत मौर्या समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed