फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demolishing school gate and boundary wall without notice is dictatorial

Sant Kabir Nagar News: बिना नोटिस स्कूल गेट और चहारदीवारी ढहाना तानाशाही

Sat, 08 Mar 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 08 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Demolishing school gate and boundary wall without notice is dictatorial
सराशहीद गांव में स्कूल की बाउंड्री व गेट ध्वस्त किए जाने को लेकर पहुंचे कांग्रेस के कांग्रेस कम
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के उसरा शहीद गांव स्थित इस्लामिया निजी प्राइमरी स्कूल के गेट व चहारदीवारी पर ध्वस्त किए जाने को लेकर शनिवार को कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह समेत अन्य कांग्रेसी नेता पूर्व विधायक अफसर यू.अहमद के साथ गांव पहुंचे और मौके का मुआयना किया। साथ ही गांव वालों से पूछताछ की।
विज्ञापन

कांग्रेस क प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि बिना कोई नोटिस व पूर्व सूचना के स्कूल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रशासनिक तानाशाही, अराजकता है और प्राकृतिक न्याय के विरुद्ध है। कांग्रेस पार्टी ऐसे किसी भी तानाशाही के खिलाफ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस कार्रवाई के विरुद्ध ग्रामीणों को हर संभव मदद करेगी। इसके खिलाफ आवा बुलंद करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को डीएम कार्यालय का घेराव होगा और अगर न्याय नहीं मिला तो प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ा मार्च जिला प्रशासन के विरुद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक अफसर यू.अहमद, अमरेंद्र मल्ल, जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय, दिलाशाद अफसर, शादाब अफसर, अतीक सिद्दीकी, ऊबैदुर्रहमान, एजाज मास्टर, मशहूद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed