फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demanded the dismissal of the Vice Chancellor of BHU

बीएचयू के कुलपति को बर्खास्त करने की मांग की

Fri, 27 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 27 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demanded the dismissal of the Vice Chancellor of BHU
डीएम को ज्ञापन दिया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें बीएचयू के कुलपति पर गंभीर आरोप लगाते हुुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। 
विज्ञापन

 पार्टी के जिला संयोजक सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि बीएचयू में दो सप्ताह पूर्व छात्रों ने 24 घंटे लाइब्रेरी, कैंटीन, समर हास्टल आदि की सुविधा पुन: बहाल करने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया था। उनको सुनने को कौन कहे तानाशाही रवैया अपनाते हुए छात्रों को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया। इसके साथ ही गलत तर्क दिया। विश्वविद्यालय में जो भी नियुक्तियां हुई है इसमें अनियमितता और घोर भ्रष्टाचार है। जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी निष्कासित छात्रो के समर्थन में अनशन स्थल पर जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही कुलपति से सह पर आरएसएस, हियुवा और एबीवीपी ने जानलेवा हमला कर दिया। महामना के शिक्षा के आंगन में आज पूर्णरूप से सांप्रदायिक और अलोकतांत्रिक विचारों के कुलपति का कब्जा हो चुका है। उन्होंने राष्ट्रपति से निष्कासित छात्रों का निष्कासन रदद् करने के साथ ही साथ नियुक्तियों की जांच की मांग की है। इस अवसर पर आफताब आलम, अमर पाल पांडेय, शाहिद अली, ऋषिकेश, सुधीर कुमार सिंह, आलोक श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed