फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demand to withdraw the proposal for privatization of electricity

Sant Kabir Nagar News: बिजली के निजीकरण का प्रस्ताव वापस लेने की मांग

Thu, 05 Feb 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demand to withdraw the proposal for privatization of electricity
निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-संवाद
संतकबीरनगर। बिजली निगमों के निजीकरण के विरोध में बुधवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। कर्मियों ने निजीकरण का प्रस्ताव वापस लेने की मांग की। कहा कि निजीकरण उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के हित में नहीं है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारी रंजन कुमार ने कहा कि सरकार इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल लाने की तैयारी में है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निजीकरण के किसी भी कदम का बिजली कर्मी विरोध करेंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारी विवेकानंद नायक ने कहा झूठे आंकड़ों के आधार पर निजीकरण थोपने का प्रयास किया जा रहा है। संविदा कर्मियों को हटाने की प्रक्रिया चलाई जा रही है। ऐसे में बिजली कर्मी चुप बैठने वाले नहीं है।
विज्ञापन

धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, रमेश प्रजापति, सूरज प्रजापति, आशीष कुमार, योगेंद्र चौहान, नारायण चंद्र चौरसिया, आर्यन कुमार, वीरेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed