फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demand to relocate electricity pole, altercation with workersDemand to relocate electricity pole, altercation with workers

Sant Kabir Nagar News: बिजली पोल को दूसरी जगह लगाने की मांग, कर्मियों से नोकझोंक

Wed, 06 May 2026 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Demand to relocate electricity pole, altercation with workersDemand to relocate electricity pole, altercation with workers
महुली क्षेत्र के घोरहट गांव में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस। संवाद
महुली। क्षेत्र के घोरहट गांव में आंधी से टूटा बिजली का पोल लगाने को लेकर घोरहट गांव की महिलाएं और विद्युत निगम के कर्मचारियों से विवाद हो गया। गांव की महिलाएं पोल दूसरी ओर से ले जाने की मांग कर रही थीं। निगम कर्मचारी महिलाओं को नियमों का हवाला देकर समझाने की कोशिश में लगे रहे।
विज्ञापन

काफी कोशिशों के बाद भी जब महिलाओं ने बिजली पोल नहीं लगाने दिया तब निगम के कर्मचारी अजित कुमार ने महुली पुलिस से मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने में लगी रही, लेकिन महिलाएं दूसरी ओर से पोल ले जाने की जिद पर अड़ी रहीं। जेई सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आंधी के दौरान जो पोल टूटकर गिरा था उसी को बदलने का कार्य चल रहा है। इसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed