फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demand to implement Advocate Protection Act

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Sun, 18 Aug 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 18 Aug 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Demand to implement Advocate Protection Act
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग तथा दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता भवन निर्माण एवं मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण शनिवार को जिले के अधिवक्ता दीवानी न्यायालय, कलक्ट्रेट, तहसील चकबंदी, उपभोक्ता फोरम न्यायालय में न्यायिक कार्य से विरत रहे ।
जिले के अधिवक्ताओं के दोनों बार संगठनों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू न किए जाने और दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता भवन निर्माण नहीं होने तथा परिसर में रोजमर्रा की सुविधाओं के अभाव के कारण जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं करेंगे। बैठक में सिविल बार अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र, महामंत्री राकेश जी मिश्र, जनपद बार अध्यक्ष राकेश सिंह, महामंत्री सुनील कुमार पांडेय, नवनीत कुमार पांडेय आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन



नेता प्रतिपक्ष को लिखा पत्र
सिविल बार उपाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने अधिवक्ता हित को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
विज्ञापन
विज्ञापन


और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान सांसद अखिलेश यादव को अधिवक्ता हित में इस एक्ट को लागू कराए जाने के संबंध में पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed