फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demand to cancel the privatization process

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण की प्रक्रिया निरस्त करने की मांग

Fri, 30 Jan 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 30 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Demand to cancel the privatization process
संतकबीरनगर। बिजली निगमों के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल निरस्त करने की मांग की। साथ ही कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब बिजली को सार्वजनिक क्षेत्र में बनाए रखा जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर अमित सिंह ने कहा कि झूठे आंकड़ों के आधार पर बिजली के निजीकरण की साजिश की जा रही है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली सार्वजनिक क्षेत्र में रहेगी तभी बनेगा विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पूरा हो पाएगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारी प्रिंस गुप्ता ने निजीकरण से बिजली महंगी हो जाएगी। यह बिजली कर्मियों, किसानों और उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। ऐसे में निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल निरस्त किया जाए।
विज्ञापन

धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, आर्यन कुमार, सुनील प्रजापति, संजय यादव, नारायण चंद्र चौरसिया, धीरेंद्र यादव, मनोज यादव, रमेश प्रजापति, अशोक कुमार, आशीष कुमार, भास्कर पांडेय, श्रवण प्रजापति, योगेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed