{"_id":"69fa621657876c30540c8326","slug":"demand-for-widening-of-canal-road-till-santha-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-150106-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सांथा तक नहर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सांथा तक नहर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग
विज्ञापन
धर्मसिंहवा से ब्लॉक मुख्यालय सांथा इसी रास्ते जाते हैं लोग
धर्मसिंहवा। स्थानीय नगर पंचायत से होकर गुजरने वाले सरयू नहर की पटरी पर बने पक्की सड़क के चौड़ीकरण कराए जाने की मांग उठने लगी है। यह सड़क बांसी-खलीलाबाद मार्ग को जोड़ती है। अधिकतर लोग ब्लॉक मुख्यालय सांथा इसी सड़क से जाते हैं।
नगर पंचायत धर्मसिंहवा के पश्चिम से गुजरने वाले सरयू नहर के पूर्वी पटरी पर चार मीटर चौड़ी पक्की सड़क बनी हुई है। इसका निर्माण डबरा मोड़ से धर्मसिंहवा थाने तक हुआ है। आगे यही सड़क सिद्धार्थनगर के सरकार पर को भी जोड़ती है। बंसी-खलीलाबाद राजमार्ग को यह सड़क सीधे जोड़ने वाली सड़क होने के कारण क्षेत्र के लोग इस मार्ग का उपयोग ज्यादा करते हैं। हालांकि सड़क अभी जर्जर है, फिर भी आने जाने वाले ज्यादातर लोग इसी सड़क का प्रयोग करते हैं।
क्षेत्र के अफजल खान, मोबीन अहमद, प्रमोद राय, डॉक्टर सुरेमन, लालमन साहनी, उमानाथ सैनी, गोपाल अग्रहरि, हरिश्चंद्र मोदनवाल, संतोष मोदनवाल, राजेश कुमार पांडे, उमेश द्विवेदी आदि का कहना है कि नहर से गुजरने वाली सड़क का चौड़ीकरण कराया जाना आवश्यक है। इस सड़क का निर्माण होने से नगर पंचायत धर्मसिंहवा की व्यावसायिक गतिविधि में बढ़ावा हो जाएगा। क्षेत्र के तमाम लोगों ने विधायक अनिल त्रिपाठी से इस सड़क का चौड़ीकरण कराए जाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
इंसर्ट
धर्मसिंहवा से सांथा तक के नहर मार्ग का चौड़ीकरण आवश्यक है। इस मार्ग का प्रस्ताव प्रेषित कर शासन में मजबूती से पैरवी करूंगा। आशा है आने वाले समय में क्षेत्र की जनता को यह सौगात मिल जाएगी।
-अनिल त्रिपाठी, विधायक मेंहदावल