{"_id":"65b2c334492628d2d50c0426","slug":"demand-for-restoration-of-old-pension-took-out-awareness-march-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-108836-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग, निकाला जागरूकता मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग, निकाला जागरूकता मार्च
Fri, 26 Jan 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
- अटेवा और एनएमओपीएस पेंशन बचाओं मंच ने निकाला गया मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अटेवा और एनएमओपीएस पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में पेशन जागरूकता मार्च का आयोजन हुआ। इस दौरान शहर में जुलूस निकालकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदान के लिए जागरूक किया गया।
जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से जागरूकता मार्च निकाला गया। जो बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद तिराहा होते हुए मेंहदावल बाईपास तक गया। इस दौरान बाईपास चौराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपने हाथों में मतदाता जागरूकता, निजीकरण का विरोध और पुरानी पेंशन बहाली से संबंधित तख्तियां हाथों में लेकर नारे लगाए।
इस दौरान पंपलेट वितरित कर लोगों को सोच समझकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। संगठन के मंडलीय मंत्री डाॅक्टर मुकेश कुमार यादव ने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को वोट का अधिकार दिया है ऐसे में हम सबके लिए जरूरी है कि जरूर मतदान करें। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों एवं कर्मचारियों का हक है इसे लेकर ही रहेंगे। उ
विज्ञापन
वहीं जिला मंत्री हरी किशोर सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक एवं कर्मचारी जागरूक हो चुका है। हमें इसकी आवश्यकता के विषय में लोगों को भी जागरूक करना है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हम जल्द ही अपना हक प्राप्त करके रहेंगे। इस दौरान प्रमोद कुमार यादव, मोहम्मद उमर सिद्दीकी, जिला कोषाध्यक्ष पंकज चौधरी, सूरज, राजेश मौर्य, शबाना खान, रेनू अग्रहरि, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।