फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demand for OBC reservation in civic elections, took out a procession and demonstrated

Sant Kabir Nagar News: निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण की मांग, जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Mon, 09 Jan 2023 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Demand for OBC reservation in civic elections, took out a procession and demonstrated
शहर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते बुहजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण की मांग, जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण बहाल करने सहित दो सूत्री मांगों के संबंध में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के लोगों ने सोमवार को शहर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट पहुंच कर राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल से मेंहदावल बाईपास तक जुलूस निकाला। जुलूस शहर के बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक होते हुए मेंहदावल बाईपास तिराहा पहुंचा। जुलूस की अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष सूर्यभान चौरसिया ने कहा कि सरकार नगर निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण समाप्त कर पिछड़ी जातियों के साथ धोखा करने का कार्य कर रही है। इसलिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल के आह्वान पर बड़े पैमाने पर प्रदेश भर में विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में बंदी भी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी जातियों की जनगणना व परिसीमन में गिनती की जा रही है, लेकिन हमारी जाति के लोगों का आरक्षण यह सरकार समाप्त कर रही है। इन्हीं आरक्षण के आधार पर ओबीसी के लोगों को प्रजेंटेशन का लाभ मिलता है। प्रजेंटेशन के माध्यम से ही स्कूल, नीट की परीक्षा और चुनाव में फायदा होता है। मगर इसके चलते ओबीसी के लोगों को फायदा नहीं मिल पा रहा है। कहा कि जब तक ओबीसी आरक्षण सरकार बहाल नहीं करती है तब तक हम लोग विरोध-प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान शिव कुमार चौहान, ब्रह्मानंद, आनंद कुमार गौतम, हरिप्रसाद गौतम, कर्म हुसैन, राहुल मद्धेशिया, धनंजय कुमार, उदय राज विद्यार्थी, भवानी शंकर तिवारी, छवि लाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed