फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demand for ensuring an uninterrupted power supply during Durga Puja

Sant Kabir Nagar News: दुर्गा पूजा में भरपूर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की मांग

Mon, 19 Oct 2026 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Demand for ensuring an uninterrupted power supply during Durga Puja
मेंहदावल। विकास क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के दौरान दुर्गा पूजा का माहौल बिजली कटौती से प्रभावित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली लोकल फॉल्ट से कट जाती है। इससे क्षेत्र में मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में अंधेरा छा जाता है। शाम 6:00 बजे से आरती के समय और पूजा के दौरान बिजली की समस्या बनी रहती है। ग्रामीण इलाकों में श्रद्धालुओं ने बिजली निगम से समाधान की मांग की है। शिव शंकर शुक्ल ने बताया कि बिजली कटौती से आरती और भजन-कीर्तन प्रभावित होते हैं। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। पंडालों में रोशनी बनाए रखने के लिए सभी दुर्गा पूजा समितियों को जेनरेटर का उपयोग करना पड़ रहा है। डीजल की महंगाई के कारण समितियों को काफी परेशानी में चंदा इकट्ठा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए श्रद्धालु सौरभ गुप्ता, विनय कुमार, उमेशचंद्र और दीपक मिश्रा समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने की अपील की है। उनकी मांग है कि त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ताकि धार्मिक गतिविधियां सुचारु रूप से संपन्न हो सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed