{"_id":"678aa4f5719e5cdae5018914","slug":"demand-for-dry-fruits-increased-in-winter-market-boomed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-127204-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सर्दी में मेवा की मांग बढ़ी... बाजार में तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सर्दी में मेवा की मांग बढ़ी... बाजार में तेजी
Sat, 18 Jan 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कड़ाके की ठंड के बीच मेवा का बाजार पूरी तरह गर्म हो रहा है। वहीं मेवा के कारोबारी शादियों का सीजन शुरू होने के बाद इनके दामों में और बढ़ोतरी का अंदेशा जता रहे हैं।
सर्दी के मौसम में हर कोई मेवा खाकर खुद को चुस्त और दुरुस्त रखना चाहता है। इसका असर बाजार पर भी पड़ रहा है। मौसम ज्यादा ठंडा होने से इनकी डिमांड भी बढ़ गई है।
व्यापारियों के अनुसार पिछले एक माह में मखाना, किसमिस, इलायची आदि के दाम बढ़े है। किराना व्यापारी महेश कुमार ने बताया कि सर्दी के मौसम में कोहरा होने से परिवहन की समस्या और मांग बढ़ने से काजू, बादाम और किसमिस आदि के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं व्यापारी संजय कसौधन के अनुसार मकर संक्रांति एवं शादी सीजन के कारण किसमिस, बादाम, मखाना आदि के दाम में तेजी आई है।