{"_id":"65721669e68851c70501c026","slug":"demand-for-arrest-of-killers-of-karni-sena-president-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-6520-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: करणी सेना अध्यक्ष के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: करणी सेना अध्यक्ष के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
Fri, 08 Dec 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
- करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
संतकबीरनगर/बखिरा। राजस्थान में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी के हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
करणी सेना के अध्यक्ष हरिओम सिंह ने कहा कि राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेडी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड से जनपद की करणी सेना जुड़े लोगों में काफी नाराजगी व आक्रोश है। करणी सेना घटना में शामिल हत्यारों को गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो करणी सेना और क्षत्रिय समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आंदोलन को आगे जारी रखेगी। इस दौरान प्रिंस शर्मा, जय प्रताप सिंह, अमन सिंह, शनि पाठक, अंगद गौड़, प्रशांत सिंह, आयुष सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, अनुराग सिंह, रवि वर्मा, सत्यम पांडेय, शुभम सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।