{"_id":"6a19f09b201a494fcf0969d9","slug":"deliberations-on-launching-regular-flights-from-the-airport-khalilabad-news-c-205-1-deo1003-160790-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एयरपोर्ट से नियमित उड़ान शुरू कराने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एयरपोर्ट से नियमित उड़ान शुरू कराने पर मंथन
Sat, 30 May 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित करते सांसद विजय कुमार दुबे। संवाद
कसया। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुशीनगर की सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को एक निजी होटल में हुई। एयरपोर्ट के विकास, नियमित उड़ान संचालन, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष सांसद विजय कुमार दूबे और उपाध्यक्ष विधायक पीएन पाठक ने अधिकारियों को एयरपोर्ट पर नियमित उड़ान शुरू कराने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए।
सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट का निर्माण करीब 22 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद पूरा हुआ। वर्ष 2021 में इसका उद्घाटन हुआ, लेकिन अब तक यहां से नियमित उड़ान शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि पहले एयरपोर्ट की बाउंड्रीवाल कई जगहों पर क्षतिग्रस्त थी और परिसर चारागाह में तब्दील हो गया था। रोशनी और मार्ग की भी समुचित व्यवस्था नहीं थी, लेकिन लगातार प्रयास के बाद एयरपोर्ट को व्यवस्थित कराया गया।
उन्होंने कहा कि यहां से दिल्ली के लिए उड़ान सेवा शुरू हुई थी, लेकिन बाद में बंद हो गई। सांसद ने कहा कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन स्थल है। यहां देश-विदेश से पर्यटकों का आगमन होता है, इसलिए नियमित उड़ान सेवा बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उड़ान सेवा जल्द शुरू कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में सांसद ने आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) का कार्य लंबित रहने पर नाराजगी जताते हुए एयरपोर्ट डायरेक्टर प्राणेश राय को इसे शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आईएलएस निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर लिया गया है। पेड़ों की कटान, टावर हटाने और बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान हो चुका है। एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली, वाराणसी और बैंकाक के लिए उड़ान संचालन पर सहमति जताई गई थी, जिसे शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि एयरपोर्ट पर पुलिस चौकी की मांग स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आईएलएस लगने के बाद खराब मौसम और रात के समय भी विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ सुगम हो सकेगी।
कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार और निशि गंधा ने संयुक्त रूप से किया। स्वागत एयरपोर्ट डायरेक्टर प्राणेश राय ने किया। इस दौरान एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल, सीओ संजीव कुमार, जयप्रकाश यूनानी, पीयूष कुमार चौधरी, नरेंद्र कुमार, रजनीकांत, पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. प्राण रंजन, सलाहकार समिति के सदस्य अजय गोविंद राव शिशु, ओमप्रकाश जायसवाल, अमीय गुप्ता, शशांक उपाध्याय, गौरव, सोनू गुप्ता और ईओ अंकिता शुक्ला मौजूद रहीं।