फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Delhi Blast Case Intelligence department team reached CMO office in Sant Kabir Nagar

Delhi Blast Case: सीएमओ कार्यालय पहुंची खुफिया विभाग की टीम, संतकबीरनगर में तैनात डॉक्टरों का मांगा रिकॉर्ड

Mon, 01 Dec 2025 10:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 01 Dec 2025 10:58 PM IST
सार

सोमवार को खुफिया विभाग दो अधिकारी सीएमओ कार्यालय पर पहुंचे। सीएमओ से जिले में कार्यरत चिकित्सकों का पूरा ब्यौरा तलब किया। टीम ने सीएमओ से चिकित्सकों की तैनाती का समय, कहां से मेडिकल की पढ़ाई की है और कब-कब कहां पर तैनात रहे, पूरा ब्यौरा देने को कहा है।

विज्ञापन
Delhi Blast Case Intelligence department team reached CMO office in Sant Kabir Nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली में लाल किले पर हुए बम ब्लास्ट में हरियाणा के डॉक्टर का नाम आने के बाद खुफिया विभाग सक्रिय हो गई है। मेडिकल क्षेत्र से इस घटना में कई नाम शामिल होने के बाद खुफिया विभाग की टीम सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर पहुंची। सीएमओ से जिले में तैनात चिकित्सकों का रिकॉर्ड मांगा ताकि उनके बारे में जानकारी हासिल की जा सके। इसको लेकर सीएमओ कार्यालय में हड़कंप रहा।

विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को कार में बम ब्लास्ट हुआ था। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी और 24 से ज्यादा घायल हुए थे। इस घटना के बाद देश की खुफिया एजेंसी सक्रिय हो गई थी। जिसमे हरियाणा के डॉ. उमर नबी का नाम बम विस्फोट में आया था। उसके बाद डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ में मेडिकल क्षेत्र के कई चिकित्सकों का नाम सामने आया था। खुफिया टीम ने कई लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया। खुफिया विभाग अभी भी मामले का पूरी तरह से खुलासे में लगी है। 
विज्ञापन


सोमवार को खुफिया विभाग दो अधिकारी सीएमओ कार्यालय पर पहुंचे। सीएमओ से जिले में कार्यरत चिकित्सकों का पूरा ब्यौरा तलब किया। टीम ने सीएमओ से चिकित्सकों की तैनाती का समय, कहां से मेडिकल की पढ़ाई की है और कब-कब कहां पर तैनात रहे, पूरा ब्यौरा देने को कहा है। सीएमओ कार्यालय में खुफिया विभाग की टीम आने के बाद कर्मियों में हड़कंप मच गया। लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। इधर, सीएमओ कार्यालय के कर्मी चिकित्सकों का ब्यौरा जुटाने में लग गए। जिले में 82 चिकित्सकों की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया विभाग की टीम आई थी। जिले में तैनात चिकित्सकों का ब्यौरा मांगा है। कुल 82 चिकित्सकों की तैनाती है। सभी का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। जिसे खुफिया विभाग को सौप दिया जाएगा। - डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed