फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Delay in master plan is not giving pace to development

Sant Kabir Nagar News: महायोजना में देरी से विकास को नहीं मिल रही गति

Thu, 10 Apr 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 10 Apr 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Delay in master plan is not giving pace to development
संतकबीरनगर। जनपद में महायोजना न होने से जिले के विकास को गति नहीं मिल पा रही है। इसके लिए प्रशासन ने कबीरा-बखिरा विशेष प्राधिकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। इसकी सचिव स्तर से सैद्धांतिक मूंजरी मिल चुकी है, लेकिन अभी राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार है। ऐसे में अभी अनियोजित विकास हो रहा है। इसके साथ विभिन्न परियोजनाएं भी लटकी पड़ी हैं। यदि इसकी मंजूरी मिल जाए तो सिर्फ नियोजित विकास होगा, बल्कि रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

जिले के औद्योगिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व को देखते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कबीरा-बखिरा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण का प्रस्ताव को शासन को भेजा था। लोकसभा चुनाव से पूर्व भेजे गए इस प्रस्ताव के संबंध में आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग के सचिव ने इसकी सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान करते हुए शासन को फाइल भेज दी है, ताकि जरूरी औपचारिकता पूर्ण करते हुए इसे राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जा सके, लेकिन अभी तक राज्यपाल से इसकी मंजूरी नहीं मिल पाई है। जिसके कारण जिले के विकास को गति नहीं मिल पा रही है। प्रशासन का कहना है कि कबीरा-बखिरा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिले, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed