फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DEHAVED WITH MINING INSPECTOR

खनन निरीक्षक के साथ किया दुर्व्यवहार, मोबाइल फोन छीना

Wed, 14 Oct 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
DEHAVED WITH MINING INSPECTOR
खनन निरीक्षक के साथ किया दुर्व्यवहार, मोबाइल फोन छीना
विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के चपरा पूर्वी बांध के पास बुधवार को अवैध खनन रोकने गए खनन निरीक्षक के साथ कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया। उनका मोबाइल फोन छीन लिया। खनन निरीक्षक ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों का दी। पुलिस ने प्रधान के पति समेत दो लोगों पर लूट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, जानमाल की धमकी देने और अवैैध खनन का केस दर्ज किया।

खनन निरीक्षक सुनील कुमार मौर्य का आरोप है कि वह क्षेत्र भ्रमण पर थे। उसी दौरान चपरापूर्वी में बंधे के समीप अवैध साधारण बालू खनन की सूचना मिली। सूचना पर वह मौके पहुंचे और देखा कि एक ट्रैक्टर से डल्लू के जरिए बालू की निकासी करके ले जाया जा रहा है। वह वीडियो मोबाइल फोन में बनाने लगे। उसी समय चपरा पूर्वी गांव की प्रधान के पति हरीराम यादव भी पहुंच गए और कुछ ग्रामीणी को इकट्ठा कर लिया। आरोप है कि प्रधान के पति धमकी देने लगे। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। आरोप है कि प्रधान के पति ने खनन निरीक्षक के साथ दुर्व्यवहार भी किया। जबकि दूसरी तरफ प्रधान के पति हरीराम यादव ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि गांव पर इंटर लॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। सड़क की पटरी मरम्मत के लिए डल्लू से मिट्टी लाया जा रहा था। मिट्टी को बालू बताकर खनन निरीक्षक रकम लेना चाहते थे। जब उनकी बात नहीं मानी गई आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया। एसओ आरके गौतम ने बताया कि इस मामले में प्रधान के पति हरीराम यादव तथा एक अज्ञात के विरुद्ध सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने, लूट तथा मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed