{"_id":"682235f70475074554025a76","slug":"deficiencies-found-in-women-police-station-instructions-to-keep-records-in-order-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-132503-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिला थाने में मिलीं कमियां अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिला थाने में मिलीं कमियां अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश
Mon, 12 May 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 12 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के ने रविवार की देर रात को महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर एवं कार्यालय का जायजा लिया। इस दौरान जो भी कमियां पाई गईं, उनको तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
एसपी ने निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क आदि की जांच की। चेकिंग के बाद कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों आर्डर बुक न्यायालय, आर्डर बुक न्यायालय एनबीडब्लू व कुर्की, आर्डर बुक न्यायालय सम्मन, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही जिम्मेदारों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के आदेश दिए। इस दौरान एसओ महिला थाना पूनम मौर्य, पीआरओ दुर्गेश कुमार पांडेय सहित समस्त थाना पर नियुक्त कर्मचारी मौजूद रहे।