फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   death,youth

फंदे पर लटकता मिला युवती का शव

Sat, 22 Feb 2020 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
death,youth
फंदे पर लटकता मिला युवती का शव
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद पुुुरानी तहसील के पास रहने वाली एक युवती का फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिला। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से कमजोर थी। शनिवार को सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खलीलाबाद पुरानी तहसील के पक्का पोखरे के पास रहने वाली 19 वर्षीय शिवानी को परिजनों ने शुक्रवार की देर शाम टिनशेड वाले घर में दुपट्टे के फंदे से लटका देखा। परिजन आनन- फानन में युवती को जिला अस्पताल ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवती की चाची बबली देवी ने बताया कि शिवानी तीन बहन और तीन भाइयों में तीसरे नंबर की थी। पांचवीं तक की पढ़ाई के बाद आगे नहीं पढ़ सकी। शिवानी ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। इतना जरूर है कि वह मानसिक रूप से कमजोर थी। यही बात दिव्यांग पिता हरिश्चंद्र ने भी बताई। हरिश्चंद्र ने बताया कि ठेले पर बेर बेच कर परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। सिर्फ बड़ी बेटी ज्योति की शादी हो पाई है। भाई काजू, चंदन, रामकरन और बहन मनीषा का रो- रो कर बुरा हाल है। चौकी इंचार्ज बरदहिया अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि युवती की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed