{"_id":"57c1d6614f1c1b4244d4f41a","slug":"death-of-baby-during-delivery-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान बच्चे की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान बच्चे की मौत, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
हंगामा शुरू कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी खलीलाबाद में शनिवार को प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो जाने से नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे सीएसची पर अफरा तफरी का माहौल रहा। परिजनों ने स्टाफ नर्स और अन्य कर्मियों ने प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ ने मामले की जांच अपर सीएमओ को दी है।
कोतवाली क्षेत्र के छोटी सरौली निवासी सुनील जायसवाल की पत्नी गरिमा जायसवाल को शुक्रवार की शाम प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसकी जानकारी परिजनों ने गांव की आशा को दी। आशा के साथ परिजन गरिमा को लेकर सीएचसी खलीलाबाद में महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। सुनील जायसवाल का आरोप है कि रात में तेज दर्द शुरू हुआ तो अस्पताल के स्टाफ नर्स व अन्य कर्मियों ने कहा कि नार्मल डिलेवरी होगी। इसके बाद छह सुई लगा दिया और उसकी पत्नी के पेट में हाथ से मारने लगी। काफी देर तक पत्नी के पेट पर हाथ से इधर उधर ठोकती रही। उसके बाद उसकी पत्नी को आपरेशन के लिए भेज दिया। जहां स्टाफ नर्स ने बिना चिकित्सक की अनुमति से आपरेशन शुरू कर दिया। महिला की हालत बिगड़ने लगी तो तत्काल चिकित्सक को बुलाया गया। चिकित्सक ने आपरेशन कर बच्चे को बाहर निकाला तो वह मर चुका था। सुनील का आरोप है कि चिकित्सक ने उसे बताया था कि अगर आधे घंटे लेट होता तो महिला की भी जान जा सकती थी। सुनील ने बताया कि सीएचसी के महिला अस्पताल के स्टाफ नर्स व अन्य कर्मियों की लापरवाही से उसके बच्चे की मौत हुई है। उसने कहा जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है तब तक वह अस्पताल से नहीं जाएगा। हंगामे की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित से मामले की जानकारी ली। पीड़ित सुनील ने कोतवाली में स्टाफ नर्स समेत अन्य के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सीएचसी खलीलाबाद पर स्टाफ नर्स महिला का प्रसव करा रही थी, पर नहीं हुआ तो सर्जन को बुलाकर आपरेशन कराया जहां पर महिला के पेट से मृत बच्चा निकला है। परिजनों ने स्टाफ नर्स समेत अन्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जांच अपर सीएमओ डॉक्टर कपिलमुनि मिश्र को दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ