{"_id":"614f62148ebc3e08fd10318d","slug":"death-khalilabad-news-gkp410498956","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के कुंडे से लटकी मिली विवाहिता की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत के कुंडे से लटकी मिली विवाहिता की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। लोचीपुर गांव निवासी विवाहिता का शव शुक्रवार रात छत के कुंडे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव वालों ने बताया कि लोचीपुर निवासी धर्मेंद्र हिमाचल में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी 25 वर्षीय पत्नी पूनम दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहती थी। घर के अन्य सदस्य अलग रहते हैं। शुक्रवार रात करीब 11 बजे पूनम की लाश कमरे में छत के कुंडे से लटकती मिली। पट्टीदारों ने शव को देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आस- पास के रहने वाले लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसओ अनिल कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में आत्म हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद जैसी स्थिति होगी,आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।