{"_id":"6138f2678ebc3ec77609c7a8","slug":"death-khalilabad-news-gkp4083589191","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के मायके से न आने के बाद परेशान थे विनय
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के धायपोखर के रामपुर में बुधवार को संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। उसका शव घर के पास ही मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
रामपुर निवासी 26 वर्षीय विनय कुमार यादव का शव बुधवार को गांव के निकट उसके घर के पास मिला। शव देख कर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो काफी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर एसआई नत्थू प्रसाद व महफूज खां मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि मृत शख्स की पत्नी कुछ दिन पूर्व अपने मायके धनघटा क्षेत्र के उचगांव अशरफपुर गई थी। जिसे वापस लाने के लिए दो दिन पूर्व विनय यादव ससुुुराल गया था। किसी कारणवश पत्नी साथ नहीं लौटी थी।
ग्रामीण बताते है कि उसके बाद विनय यादव काफी परेशान रहने लगा था। इधर संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की वजह को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद