फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dead body was mandakini found in wel

कुएं में हत्या कर फेंकी गई थी मंदाकिनी की लाश

Wed, 09 Mar 2022 10:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
dead body was mandakini found in wel
कुएं में हत्या कर फेंकी गई थी मंदाकिनी की लाश
विज्ञापन

- पीड़ित पिता ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शव की शिनाख्त की पुष्टि की
- प्रेमी पर मढ़ा बेटी की हत्या का आरोप
संतकबीरनगर। दो दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के खम्हरिया गांव के पश्चिम सीवान में स्थित कुएं में हत्या कर फेंकी गई युवती के शव की पहचान बुधवार को मंदाकिनी पुत्री अनिल कुमार निवासी ककरहिया के रूप में हुई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता ने शव की शिनाख्त की। पिता ने बेटी की हत्या प्रेमी द्वारा किए जाने की आशंका व्यक्त की है।
कांटे चौकी इंचार्ज हरेश तिवारी ने बताया कि खम्हरिया के पश्चिम सीवान में स्थित कुएं में सोमवार को युवती की लाश मिली थी। लाश रस्सी में नमक की बोरी और ईंट के टुकड़े के साथ कुएं में डाली गई थी। सेहरी के रहने वाले विकास चौधरी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने के प्रयास के मामले में केस दर्ज किया गया था। बुधवार को ककरहिया गांव निवासी अनिल कुमार गोड़ ने शव की शिनाख्त अपनी पुत्री मंदाकिनी के रूप में की। पीड़ित पिता का आरोप है कि आठ मार्च 2019 को उसके गांव का युवक बेटी को भगा ले गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर बेटी को बरामद किया था। बेटी ने पुलिस के समक्ष बयान दिया था, कि वह बालिग और ग्रेजुएट है। उसे अपना अच्छा-बुरा पता है। वह अपनी मर्जी से जहां चाहे वहां रह सकती है। उसके बाद पीड़ित चला गया था।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बताया कि मंदाकिनी अपने प्रेमी के साथ शहर के बंजरिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। जांच में पता चला है कि प्रेमी एक महीने के पूर्व कानपुर में फैक्ट्री लगाने की बात कह कर गया था। जबकि दो दिन पूर्व मंदाकिनी की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश मिली है। वहींप्रेमी लापता है। पीड़ित पिता ने प्रेमी पर ही बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। प्रेमी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed