{"_id":"663fc042733fa238a603f214","slug":"dead-body-of-youth-found-in-bushes-suspicion-of-murder-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-114324-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Sun, 12 May 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 12 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
- खलीलाबाद क्षेत्र के बरईपार के पास हुई घटना, गांव के दो लोगों पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के बरईपार के पास झाड़ियों में शनिवार की सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। युवक के गले पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवाकर घटना की जांच-पड़ताल करने में जुट गई। युवक की पहचान बखिरा क्षेत्र के नंदौर निवासी श्यामू 20 वर्ष पुत्र पप्पू के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
बरईपार के पास झाड़ियों में शव की सूचना के बाद कोतवाल आरके सिंह व एसएसआई राजेश दूबे के अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस जांच में युवक की पहचान बखिरा थाना क्षेत्र के नंदौर निवासी श्यामू 20 वर्ष पुत्र पप्पू के रूप में हुई। जिसके गले पर चोट का निशान पाया गया। पुलिस की सूचना पर पूर्व ग्राम प्रधान मशकूर नबी के अगुवाई में परिजन भी घटनास्थल पर आ गए।
पुलिस जांच में पाया गया कि श्यामू 10 मई को शाम 6:30 बजे के करीब घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच शव मिलने की सूचना पुलिस के जरिए मिली। इधर पुलिस ने श्यामू के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। देर शाम को परिजनों ने कोतवाली में पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
सीओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। गांव के संगम और विजय पर केस दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।
पिता ने गांव के दो युवकों पर जताया हत्या का शक
श्यामू के पिता पप्पू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ले के दो युवकों पर हत्या का शक जताया। श्यामू के पिता पप्पू ने कहा कि मोहल्ले के संगम और विजय बेटे श्यामू को शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे। देर शाम को उनके भाई संजय ने बेटे को दोनों के साथ जाते देखा था। भाई के पूछताछ करने पर दोनों ने उसे डांटकर भगा दिया था। आरोप है कि चाकू से बेटे के गर्दन पर वार करके उसकी हत्या कर दी। एक आरोपी को शक था कि श्यामू का उसके पत्नी से अवैध संबंध है। जिसके बाद दोनों ने घटना को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों ने बेटे की हत्या के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया।